Sunday 4 April 2010

सूर्य और शनि का षडाष्टक योग

सूर्य और शनि का षडाष्टक योग
14 अप्रैल को सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेगा। 14 अप्रैल से लेकर 14 मई तक की अवधि तक बैसाख अधिक मास रहेगा। इस समय में कोई भी शुभ कार्य करना शास्त्रोक्त दृष्टि से वर्जित माना गया है। जैसे- विवाह, गृह आरंभ, नवीन गृह प्रवेश, मुंडन, भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदना वर्जित माना जाता है। यह समय पवित्र स्नान, व्रत, दान व पूजन आदि के लिए शुभ माना जाता है। इस महीने में किया गया दान पुण्य का अक्षय फल प्राप्त होता है। इस महीने में श्रद्धा पूर्वक व्रत नियमों का पालन करते हुए भगवान विष्णु की अराधना की जाए तो जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है और अनिष्ट दूर हो जाते हैं।

परंतु 14 अप्रैल को सूर्य ज्यों ही अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेगा। कन्या राशि में गोचर कर रहे शनि के साथ षडाष्टक संबंध स्थापित करेगा।
द्वादश राशियों पर सूर्य शनि के षडाष्टक का प्रभाव

मेष राशि:-

मेष राशि वालों के लिए यह षडाष्टक संबंध अनुकूल व लाभदायक रहेगा।
कोर्ट-कचहरी के मसले निपटेंगे।
सरकारी समस्याओं का निवारण होगा।
सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।
उपाय

हर रोज नियमित घी का दीपक जलाकर सुंदर कांड का पाठ करें।
श्रद्धानुसार साबुत मसूर जरूरतमंद और गरीब व्यक्ति को दान में दें।
वृषभ राशि:-

वृषभ राशि वालों के सूर्य और शनि का षडाष्टक संबंध सावधानी का संकेत दे रहा है।
अनावश्यक खर्चों पर काबू रखना होगा।
संतान पक्ष मानसिक पीड़ा का कारण बनेगा।
इस समय में किया गया कारोबार में परिवर्तन नुकसानदायक साबित होगा।
उपाय

अपने घर में चौमुखा घी का दीपक जलाकर पांच पाठ शिव महिम् स्तोत्र का पाठ करें या सुनें।
अपने वजन के बराबर ज्वार गौशाला में दान दें।
मिथुन राशि:-

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य और शनि का षडाष्टक संबंध लाभदायक रहेगा।
अनुकूल व्यावसायिक संबंध बनेंगे।
कारोबार में लाभप्रद स्थिति बनेगी।
नए कारोबारी संबंध बनेंगे।
परंतु किसी भी वस्तु को खरीदने और बेचने में विशेष सावधानी बरतनी होगी।
पारिवारिक कलह की प्रबल संभावना है, सावधानी बरतनी होगी।
उपाय

अपने घर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाकर नारायण कवच का पांच पाठ स्वयं करें या सदाचारी ब्राह्मण से सुनें।
गरीब कन्याओं को हरे वस्त्र व हरी चीजों का दान देना कल्याणकारी होगा।

कर्क राशि:-

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य और शनि का षडाष्टक योग अनुकूल व सफलतादायक रहेगा।
कारोबार के दृष्टिकोण से अनुकूल स्थिति बनेगी।
घर परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
लाभ मार्ग प्रशस्त होगा।
राजनीतिक वर्चस्व बढ़ेगा।
सरकार से लाभ मिलेगा।
धार्मिक यात्राओं का योग भी नजर आ रहा है।

उपाय

हर रोज सुबह और शाम को भगवान शिव की आराधना करें और पांच माला लघु मृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
अपने वजन के बराबर दूध की खीर बनाकर हर सोमवार को गरीब कन्याओं को खिलाएं।

सिंह राशि:-

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य और शनि का षडाष्टक योग थोड़ी सी सावधानी बरतने का है।
अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
कारोबार में कोई परिवर्तन नहीं करें।
पिता और पुत्र में मन मुटाव नहीं हो इस बात पर विशेष ध्यान दें।
यात्रा में नुकसान की संभावना भी नजर आ रही है।
उपाय

हर रोज सुबह और शाम घी का दीपक जलाकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
गरीब और जरूरतमंद बच्चों को वस्त्रों का दान करें।
कन्या राशि:-

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य और शनि का षडाष्टक योग थोड़ी सी कठिनाई देगा।
व्यवसाय में अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
पैतृक संपत्ति के मामले उलझेंगे।
इस दौरान किया गया पूंजी निवेश हानिकारक रहेगा।
स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना होगा।
उपाय

इस पूरे महीने घर में घी का दीपक जलाकर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
गौशाला या किन्नर को साबुत हरे मूंग दान करना अच्छा रहेगा।
तुला राशि:-

तुला राशि वालों के लिए सूर्य और शनि का षडाष्टक योग मिलाजुला रहेगा।
व्यावसायिक स्थिति अनुकूल रहेगी।
रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।
परंतु साझेदारी के काम में हानि की संभावना नजर आ रही है।
दांपत्य संबंधों में दरार पड़ सकती है इस पर विशेष ध्यान दें।
कार्य परिवर्तन की इच्छा बनेगी, परंतु यह परिवर्तन तकलीफदायक रहेगा।
उपाय

घर में चौमुखा घी का दीपक जलाकर सुबह-शाम ऊं नमो भगवते वासुदेवाय: नम: की पांच माला जाप करें।
कुष्ठ रोगियों को श्रद्धानुसार चावल का दान दें।
वृश्चिक राशि:-

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य और शनि का षडाष्टक योग लाभदायक रहेगा।
अनुकूल कारोबारी संबंध बनेंगे।
आयात-निर्यात की स्थिति में सुदृढ़ता आएगी।
पारिवारिक रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।
धन लाभ के स्रोत बढ़ेंगे।
इन दिनों में किया गया पूंजी निवेश अति अनुकूल व लाभकारी रहेगा।
उपाय

घर में चौमुखा चमेली के तेल का दीपक जलाकर श्रद्धानुसार हनुमान बाहुक एवं संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।
हर मंगलवार को बूंदी के श्रद्धानुसार लड्डू गरीब कन्याओं में बांटें एवं लाल वस्त्रों का दान दें।

धनु राशि:-

धनु राशि वालों के लिए सूर्य और शनि का षडाष्टक योग सामान्य रहेगा।
किए गए परिश्रम अनुकूल फल देंगे।
रोजगार संबंधी समस्याओं का निवारण होगा।
लेन-देन के मसले निपटेंगे।
परंतु संतान पक्ष को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ेगी।
उपाय

घर में चौमुखा घी का दीपक जलाकर सुबह-शाम विष्णु सहस्रनाम का पांच पाठ करें।
गाय को हल्दी में रंगे हुए पीले आलू खिलाना लाभकारी रहेगा।
मकर राशि:-

मकर राशि वालों के लिए सूर्य और शनि का षडाष्टक योग अनुकूल और लाभदायक रहेगा।
साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
अनावश्यक कारोबारी समस्याओं का निवारण होगा।
मनोनुकूल कार्य बनेंगे।
कारोबार में धन लाभ की स्थिति अनुकूल रहेगी।
पारिवारिक वातावरण सकून भरा रहेगा।
अकस्मात धन के साधन उपलब्ध होंगे।
उपाय

घर में सुबह-शाम सरसों के तेल का दीपक जलाकर दशरथकृत शनि स्तोत्र का सात बार पाठ करें।
मिट्टी के बरतन में मशरुम भरकर चुपचाप मंदिर में रखकर आ जाए।
कुंभ राशि:-

कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य और शनि का षडाष्टक योग थोड़ा सा सावधानी का है।
कारोबार में विशेष ध्यान देना होगा।
पारिवारिक जिम्मेदारियां एवं रिश्तों की कद्र करनी होगी।
नए पूंजी निवेश से बचना होगा।
संभव हो तो लंबी यात्रा पर न जाए।
परंतु स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा।
गुजारे लायक धन की प्राप्ति होती रहेगी।
उपाय

1. हर रोज घर में सरसों के तेल का दीपक जलाकर सुबह-शाम शनि मृत्युंजय स्तोत्र एवं शनि कवच का एक-एक पाठ करें।
2. श्रद्धानुसार साबुत उड़द कुष्ठ रोगी या गौशाला में दान दें।
मीन राशि:-

मीन राशि वालों के लिए सूर्य और शनि का षडाष्टक योग सुखद रहेगा।
किए गए प्रयास सफल होंगे।
नवीन कार्य योजनाएं बनेगी।
व्यवसाय में अनुकूल सफलता हासिल होगी।
साझेदारी कार्य में लाभ होगा।
दांपत्य जीवन में अनुकूलता आएगी।
उपाय

घर में चौमुखा घी का दीपक जलाकर पुरुष सूक्त या श्रीसूक्त का पाठ करें या सदाचारी ब्राह्मण से सुनें।
चने की दाल या बेसन के लड्डू श्रद्धानुसार गाय को खिलाएं।