स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
देसूरी
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी हरिद्वार के महामंडलेश्वर की पदवी मिलने के बाद देसूरी में प्रथम आगमन पर रविवार को श्री शनिधाम पीठाधीश्वर परमहंस दाती महाराज के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनकी अगवानी धूमधाम से गाजे बाजे के साथ मुख्य चौराहा से गुरूलाल भेंग नवल आश्रम तक वरघोड़ा निकाला गया कर किया गया।
लाल महाराज ने बताया कि दाती महाराज के महामंडलेश्वर पद पर सुशोभित होने के उपलक्ष्य में रविवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। दाती महाराज के आगमन पर रविवार
शाम 6 बजे कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्वागत करने के लिए शनि भक्तों और ग्रामीणों का सैलाब उमड़ पड़ा। महामंडलेश्वर दाती महाराज को सज्जित घोड़ों वाले रथ पर तथा उनके साथ आए संतों को अन्य सज्तित घोड़ों पर बैठाकर धूमधाम के से वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा का जगह जगह पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। वहीं कई भक्तों ने मकानों की छतों से दाती महाराज पर पुष्प वर्षा की। साथ यह विशाल व भव्य वरघोड़ा दो घंटों के बाद आश्रम पहुंचा। जहां पर शनिभक्तों व ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
खूब सजा देसूरी:
दाती के स्वागत को देसूरी कस्बे को आकर्षक ढंग से सजाया गया। जगह जगह स्वागत द्वार लगाए गए,वहीं गुरूलाल भेंग आश्रम को रोशनी से सजाया गया।
सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था:
महामंडलेश्वर दाती महाराज के स्वागत समारोह को लेकर पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था थी। मुख्य मार्ग पर जगह जगह पुलिस के जवान तैनात थे।
वरघोड़ा में ये थे शामिल
दाती महाराज के स्वागत समारोह के दौरान आयोजित वरघोड़ा में खुशवीरसिंह जिला प्रमुख पाली, मोहनसिंह राजपुरोहित उपखंड अधिकारी, सुरेश पंड्या बाली एसपी, जगनेश्वर श्रीमाली तहसीलदार देसूरी, रतन जणवा कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री, मोतीलाल चौधरी सरंपच देसूरी, प्रमोदपालसिंह मेघवाल एवं खीमाराम चौधरी जिला प.स., बुद्व कंवर प्रधान देसूरी, मिश्रु खां पठान उपाध्यक्ष कांग्रेस देसूरी, नेनाराम प्रजापत कांग्रेस जिला सविच, चन्द्रशेखर मेवाड़ा उपसरपंच घाणेराव, कहैन्यालाल परिहार मानव सेवा संस्था जिला अध्यक्ष, सहित अन्य अतिथि शामिल थे।
The Official Blog of Shree Siddh Shakti Peeth Shanidham,Shree Shani Tirth Kshetra, Asola,Fatehpur Beri, Mehrauli, New Delhi-74 www.shanidham.org, www.facebook,com/shreeshanidham
देर रात पूर्ण आहुति से संम्पन हुआ नवरात्री का मंत्र साधना अनुष्ठान
देर रात पूर्ण आहुति से संम्पन हुआ नवरात्री का मंत्र साधना अनुष्ठान साऊथ दिल्ली के असोला में स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में नवरात्री...
-
देर रात पूर्ण आहुति से संम्पन हुआ नवरात्री का मंत्र साधना अनुष्ठान साऊथ दिल्ली के असोला में स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में नवरात्री...
-
आपका नाम इन चू , चे , चो , ला , ली , लू , ले , लो , अ अक्षरों से शुरू हो रहें है तो आपको 2023 शुरू होने से पहले यह पूरी विडियो देखनी चाहिए ...
-
भारतीय ज्योतिष के अनुसार मनुष्य जिस नक्षत्र और ग्रहों के विशेष योग में पैदा होता है, उसमें आजीवन उन्हीं विशिष्ट गुणों व शक्तियों की प्रचुरत...