Tuesday 14 June 2011

ग्रहण का राशियों पर प्रभाव




15 जून 21वीं सदी का अभूतपूर्व और अद्ïभुत चंद्र ग्रहण


होरा शास्त्र के अनुसार इन ग्रह योगायोग का बारह राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
सावधानी

मेष राशि वालों के लिए ग्रहण अष्टïम भाव में रहेगा।
पारिवारिक मतभेद से बचना होगा।
विवादित भूमि संबंधी सौदों से दूर रहना होगा।
क्रोध और हठधर्मिता नुकसान का कारण बनेगी।
प्रभाव
और यह परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए मनोनुकूल रहेगा।
अकस्मात व्यापार में लाभ होगा।
धन वृद्घि के अवसर बढ़ेगे।
व्यापारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
आय के नये साधनों की प्राप्ति का प्रबल योग।
वृषभ राशि
सावधानी

वृषभ राशि वालों के लिए ग्रहण सप्तम भाव में रहेगा।
अनावश्यक शत्रुता से बचें।
कार्य परिवर्तन और स्थान परिवर्तन से बचें।
पित्तदोष संबंधी बीमारी से सावधान।
प्रभाव
वृषभ राशि वालों के लिए यह कॅरियर संबंधी परेशानियों का निवारण होगा।
बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
सरकार से लाभ मिलेगा।
मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
यात्राएं मनोनुकूल रहेगी।


मिथुन राशि
सावधानी
मिथुन राशि वालों के लिए ग्रहण छठे भाव में रहेगा।
बुरे व्यसन दु:खों के कारण बनेंगे।
आंखों संबंधी तकलीफ में सावधानी बरतें।
मान-सम्मान के प्रति सजग रहें।

प्रभाव
छठे भाव में राहु मनोनुकूल और लाभदायिक फल प्रदान करेगा।
उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
मनोनुकूल प्रमोशन और स्थान परिवर्तन का योग।
मनोअभिलाषाएं पूरी होंगी।
अनावश्यक बीमारियों से पीछा छुटेगा।
शत्रुओं पर विजय होगी।


कर्क राशि
सावधानी
कर्क राशि वालों के लिए ग्रहण पंचम भाव में रहेगा।
व्यर्थ की मानसिक चिंताओं से सावधान रहें।
स्त्रियों से अपमान का भय हो सकता है।
संतान संबंधी परेशानी भी रह सकती है।
प्रभाव
त्रिकोण भाव में राहु अनुकूल और लाभदायक फल प्रदान करेगा।
लेन-देन के मसलें निपटेंगे।
कारोबारी समस्याओं का निवारण होगा।
अकस्मात धन कोष में वृद्घि होगी।
शेयर मार्किट में लाभ।
धन और ऐश्वर्य का संपूर्ण सुख प्राप्त होगा।


सिंह राशि
सावधानी
सिंह राशि वालों के लिए ग्रहण चौथे भाव में रहेगा।
प्रतिकूल आवास परिवर्तन की संभावना।
जन्म भूमि से दूर जाना पड़ सकता है।
सरकारी अफसरों से विरोध।
जमीन जायदाद के मसलें परेशानी दे सकते हैं।
प्रभाव
सिंह राशि वालों के लिए राहु का परिवर्तन सामान्य रहेगा।
लाभ प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।
परिश्रम के अनुकूल फल की प्राप्ति होगी।
बुजुर्गों की सेवा का अवसर प्राप्त होगा।
संतान पक्ष से विशेष लगाव रहेगा।


कन्या राशि
सावधानी
कन्या राशि वालों के ग्रहण तीसरे भाव में रहेगा।
लंबी यात्राओं से बचें।
छोटे भाई-बहनों से बनाकर रखें।
नौकरी में अपने बॉस का विरोध नहीं करें।
प्रभाव

कन्या राशि वालों के यह राशि परिवर्तन शुभ और अनुकूल रहेगा।
संपूर्ण महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी।
कारोबारी समस्याओं का निवारण होगा।
कारोबार के एक से अधिक साधन उपलब्ध होंगे।
अनावश्यक भय, भ्रांति और भ्रम से छुटकारा मिलेगा।
घर में मांगलिक कार्य संपन्न होगा।


तुला राशि
सावधानी
तुला राशि वालों के लिए ग्रहण दूसरे भाव में रहेगा।
अनैतिक कार्यों से दूर रहें।
दैनिक दिनचर्या नियमित रखें।
खान-पान के प्रति सजग रहें।
प्रभाव
तुला राशि वालों के लिए यह राशि परिवर्तन मध्यम रहेगा।
हल्की सी चूक नुकसान का कारण बन सकती है।
जिस तरह के ग्रह योगायोग है कारोबार में अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
मानसिक तनाव परेशानी का कारण बनेगा।
बनते हुए कामों में रुकावट।
और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि

सावधानी
वृश्चिक राशि वालों के लिए ग्रहण लग्न में रहेगा।
मानसिक चिंताओं को हावी नहीं होने दें।
निराशाओं से दूर रहें।
क्रोध और चिड़चिड़े स्वभाव पर नजर रखें।
प्रभाव
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह राशि परिवर्तन लाभदायक रहेगा।
व्यापार में वृद्घि होगी।
व्यवसायिक नवीन योजनाएं बनेगी।
मनोनुकूल लाभ की प्राप्ति होगी।
सामाजिक मान-सम्मान और सुयश में बढ़ोतरी होगी।



धनु राशि
सावधानी
धनु राशि वालों के लिए ग्रहण बारहवें भाव में रहेगा।
विवादित सौदों से बचना।
संतान पक्ष को लेकर सावधान रहना।
कानून से खिलवाड़ नुकसान दे सकती है।
प्रभाव
धनु राशि वालों के लिए यह राशि परिवर्तन मनोनुकूल रहेगा।
अनावश्यक खर्चों से मुक्ति मिलेगी।
पिछली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
ऋण से छुटकारा मिलेगा।


मकर राशि
सावधानी
मकर राशि वालों के लिए ग्रहण ग्यारहवें भाव में रहेगा।
जीवन साथी के साथ विश्वासघात नहीं करें।
संतान पक्ष से विशेष सावधान रहें।
बुजुर्गों की सलाह नजर अंदाज नहीं करें।
प्रभाव
मकर राशि वालों के लिए यह राशि परिवर्तन बहुत शुभ व लाभदायक रहेगा।
कारोबार में मनोनुकूल परिस्थितियां बनेगी।
कारोबार में किये गये प्रयास मनोनुकूल फल प्रदान करेंगे।
धन लाभ की प्राप्ति होगी।
आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
पारिवारिक समस्याओं का निवारण होगा।
परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।



कुंभ राशि
सावधानी
कुंभ राशि वालों के लिए ग्रहण दसवें भाव में रहेगा।
शत्रु से सावधान रहें।
नौकरी और व्यवसाय में अंधा विश्वास नहीं करें।
चल और अचल संपत्ति खरीदते समय विशेष सावधानी बरतें।
प्रभाव
कुंभ राशि वालों के लिए यह राशि परिवर्तन ठीक रहेगा।
नौकरी में किये गये प्रयास सफल होंगे।
व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।
अध्यात्म उन्नति के अवसर मिलेंगे।
अकस्मात धन और व्यवसाय में वृद्घि होगी।
मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।


मीन राशि
सावधानी
मीन राशि वालों के लिए ग्रहण नौंवे भाव में रहेगा।
स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।
भाई-बहनों के संबंधों को लेकर लापरवाही नहीं बरतें।
कुसंगति नुकसान का कारण बन सकती है।
प्रभाव
मीन राशि वालों के लिए यह राशि परिवर्तन लाभदायक रहेगा।
किये गए प्रयासों में आशातीत लाभ की प्राप्ति होगी।
पुराने मित्रों से मिलन होगा और उनके सहयोग से लाभ प्राप्त होगा।


ये बारह मंत्र करेंगे आपका कल्याण
मेष राशि
संकट मोचन स्तोत्र का पाठ करें।

वृष राशि
पाशुपत स्तोत्र का पाठ करें
मिथुन राशि
भú नमो प्रीं पीताम्बराय नम:॥ मंत्र का 108 बार जाप

कर्क राशि
ú स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं सह चन्द्रमसे नम:॥ मंत्र की एक माला जाप करें।

सिंह राशि
ú क्लीं ब्रह्मïणे जगदाधाराय नम:॥
कन्या राशि
ú ऐं ह्रïीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे॥ मंत्र की एक माला जाप करें।

तुला राशि
ú गोपालाय उत्तर ध्वजाय नम:॥ मंत्र का जाप

वृश्चिक राशि
ú ह्रïीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम: मंत्र का 3 माला जाप करे।

धनु राशि
ृहस्पति के बीज मंत्र का 11 माला जाप करें।

मकर राशि
मंगलकारी शनि मंत्र का जाप करें

कुम्भ राशि
पांच पाठ दशरथकृत शनि स्तोत्र का करें

मीन राशि
पांच पाठ सिद्ध कुुंजिका स्तोत्र का करें।


ग्रहण के दिन किया जाने वाला अभूतपूर्व, कल्याणकारी तत्क्षण फल देने वाला दान

मेष राशि
मंगलवार के दिन लाल चंदन, मसूर की दाल, गुड़, गुड़ वाले परांठे या मीठे चावल और लाल व किसी सज्जन पुरुष या जरूरतमंद को दान देना बहुत ही हितकर होता है।
वृषभ राशि
घी, दही, कपूर, अदरक, गौदान आदि करने से शुक्रजन्य रोग-व्याधि बाधाएं दूर होती हैं।

मिथुन राशि
बुध से संबधित वस्तुएं, जैसे - हरे कपड़े, हरी सब्जियां, साबूत मूंग, इलायची, हरे पुष्प आदि किसी सज्जन पुरूष को श्रद्धापूर्वक भोजन करवा कर उचित दान-दक्षिणा सहित दें, लाभ मिलेगा।

कर्क राशि
चन्द्रमा की वस्तुओं का दान करें, जैसे - दही, चावल, सफेद व, सफेद चंदन, चीनी आदि का दान दें। अवश्य लाभ मिलेगा।

सिंह राशि
सूर्य से संबंधित दान की वस्तुएं, जैसे - लाल व, गेहूं, लाल चंदन, बछड़े सहित लाल गाय, माणिक्य, तांबे के बर्तन, नारियल एवं लाल फल सहित किसी सुपात्र या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराकर इन वस्तुओं का दान देने से सूर्य के अनुकूल फल की प्राप्ति में सुगमता आती है।
कन्या राशि
बुध से संबधित वस्तुएं, जैसे - हरे कपड़े, हरी सब्जियां, साबूत मूंग, इलायची, हरे पुष्प आदि किसी सज्जन पुरुष को श्रद्धापूर्वक भोजन करवा कर उचित दान-दक्षिणा सहित दें, लाभ मिलेगा।

तुला राशि
घी, दही, कपूर, अदरक, गौदान आदि करने से शुक्रजन्य रोग-व्याधि बाधाएं दूर होती हैं।

वृश्चिक राशि
लाल चंदन, मसूर की दाल, गुड़, गुड़ वाले परांठे या मीठे चावल और लाल व किसी सज्जन पुरुष या जरूरतमंद को दान देना बहुत ही हितकर होता है।

धनु राशि
बृहस्पति की वस्तुएं भी दान करना हितकारी रहेगा। जैसे पीले चावल, चने की दाल, शहद, पीले व, पपीता, पीले फल, पीले लड्डू और केसर आदि किसी सज्जन पुरूश को दान कर दें, लाभ मिलेगा।

मकर राशि
काले तिल, उड़द, लोहा, तेल, काला वस्त्र, ऊन, कुलथी दान दें। संपूर्ण मनोकामना पूरी होगी

कुंभ राशि
श्रद्घानुसार जौ, देसी चने, गुड़, नीले पुष्प, जूता, छाता, कस्तूरी आदि श्रद्घानुसार दान करने से लाभ प्राप्त होगा।
मीन राशि
बृहस्पति की वस्तुएं भी दान करना हितकारी रहेगा। शहद, पीले व, पपीता, पीले फल, पीले लड्डू और केसर आदि किसी सज्जन पुरूष को दान कर दें, लाभ मिलेगा।

श्री सिद्ध शक्तिपीठ शनिधाम पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर परमहंस दाती महाराज


आपका नाम अक्षरों से देखें अपना राशिफल 2023 शुरू होने से पहले यह पूरी विडियो देखनी चाहिए

  आपका नाम अक्षरों से देखें अपना राशिफल 2023 शुरू होने से पहले यह पूरी विडियो देखनी चाहिए आपका नाम इन चू , चे , चो ,  ला , ली , लू , ले , लो...