Sunday 12 June 2011

मार्गी शनि होरा शास्त्र के अनुसार बारह राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा-


शनि मार्गी

वर्ष प्रारंभ से लेकर 12 जून तक शनि वक्री अवस्था में कन्या राशि में गोचर कर रहे थे।
13 जून प्रात: 9:25 मिनट पर शनि कन्या राशि में ही मार्गी होंगे।
इस समय सूर्य और बुध मिथुन राशि में
मंगल, शुक्र और केतु वृषभ राशि में
बृहस्पति मेष राशि में
राहु वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं।
राहु और बृहस्पति का षडाषटक योग
राहु और शनि का त्रिएकादश योग
सूर्य, बुध और राहु का षडाष्टïक योग
मंगल, शुक्र और केतु का नवम पंचम योग
इन ग्रह योगायोगों को देखते हुए मैदिनी ज्योतिष यह संकेत दे रही हैं कि
सरकार को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा
इस समय राजनीतिक उठा-पटक बढ़ेगी
मार्किट में खलबली मचेगी
शासन और प्रजा के बीच समन्वय में कमी आएगी
इस योग में नये राजनीतिक समीकरण बनेंगे
यह योग आंधी-तूफान, अग्नि कांड, भूसंख्लन, भूकंप एवं दुर्घटनाओं का संकेत भी दे रहा है
इस ग्रह योगायोग में सडक़, रेल और हवाई दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं
यह योग अस्वाभाविक घटनाओं का घटने का संकेत भी दे रहा है
पड़ोसी देशों और सीमाओं पर सावधानी बरतना अति आवश्यक होगा
प्रतिष्ठिïत लोगों के मान-सम्मान में ठेस लग सकती हैं
इन सारी उठा-पटक के बावजूद भी शनि का मार्गी होना राष्टï्र के लिए अनुकूलता का संकेत दे रहा है।
ये शनि राष्टï्र की आर्थिक परिस्थितियां सुदृढ़ करेगा।
ये शनि बचाएगा शत्रु षड्ïयंत्रों से
ये शनि नक्सलवाद और आतंकवाद पर नकेल कसने पर सरकार की मदद करेगा
ये शनि विदेश नीति में प्रखरता लाएगा
शनि बचाएगा लोगों को
सूर्य और बुध मिथुन राशि में, मंगल शुक्र और केतु वृषभ राशि में, शनि कन्या राशि में, बृहस्पति मेष राशि में। इस समय का यह ग्रहयोगायोग है। सूर्य का मंगल बुध और केतु का द्विद्वादश योग। मंगल, शुक्र, बृहस्पति और केतु का द्विदादश योग, मंगल, शुक्र, केतु और राहु का समसप्तक योग। राहु और बृहस्पति का षडाष्टïक योग।
इन सारे ग्रह योगायोग को देखते हुए लगता है कि आने वाला समय अनुकूलता का संकेत नहीं दे रहा है। शासन को विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी। सरकार में शामिल सहयोगी सरकार के लिए परेशानी का कारण बनेंगे। राजनीतिक उठापटक बढ़ेगी। सरकार को विपक्ष के तीखे प्रहारों का सामना करना पड़ेगा। मार्किट में उठापटक रहेगी। ग्रह योगायोग यह भी संकेत दे रहे हैं कि इस समय अस्वाभाविक घटनाएं घट सकती है। सुरक्षा को लेकर सीमाओं पर विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी। प्रतिष्ठिïत एवं सम्मानित लोगों के मन को ठेस लग सकती हैं। जिस तरह के ग्रहयोगायोग है दुर्घटनाओं का भी संकेत मिल रहा है। बाढ़, आंधी-तूफान, अधिक गर्मी, प्राकृतिक प्रकोप, भूकंप, अग्निकांड, भूसंख्लन जैसी घटनाओं के साथ-साथ रेल, सडक़ व हवाई दुर्घटनाओं का संकेत भी ग्रह योगयोग दे रहे हैं। साथ ही इस समय बृहस्पति पीडि़त है राहु से। तो धर्म को लेकर भी विशेष सावधानी बरतनी की आवश्यकता नजर आ रही है। इस समय धार्मिक उन्माद बढ़ सकता है। साथ ही सांप्रदायिक सद्ïभाव की कमी भी नजर आ रही है। यह ज्योतिषीय विश्लेषण है, मेरा शोध है गणित की गणनाओं के अनुसार ग्रह योगायोग को देखते हुए ऐसे योग नजर आ रहे हैं। सटीक भविष्य वाणी प्रजापिता ब्रह्मïा ही कर सकता है। मेरा तो एक छोटा सा प्रयास है। संभव है मेंरे से गलती भी हो सकती है। मेरा सभी से अनुरोध कि राष्टï्रहित में स्द्गष्शठ्ठस्र शश्चद्बठ्ठद्बशठ्ठ लेना गुनाह नहीं है। मेरे विचार है और मैं अपने विचार किसी पर लादता नहीं हूं। मात्र राष्टï्र भावना और राष्टï्र हित में मैं यह सेवा कार्य कर रहा हूं। नमो नारायण
वक्री और मार्गी का तात्पर्य
आकाश में सभी ग्रह अपनी अलग-अलग कक्षाओं में अपनी अलग-अलग गतियों में एक ही दिशा में निर्बाध गति से घूमते हैं। इन ग्रहों के साथ-साथ पृथ्वी भी बराबर अपने पथ पर गतिशील है इस कारण कभी हमें कोई ग्रह आगे चलता हुआ, कभी पीछे व कभी स्थिर भी दिखलाई देता है। ज्योतिषियों ने ग्रहों की इन अलग-अलग स्थितियों को समझने के लिए कुछ तकनीकी शब्दो का प्रयोग किया है। जब कोई ग्रह अपनी तेज गति के कारण राशि मंडल में किसी अन्य ग्रह को पीछे छोड़ आगे निकल जाता है तो उस समय उसे अतिचारी कहते हैं। जब कोई ग्रह अपनी धीमी गति के कारण पीछे की ओर खिसकता हुआ दिखलाई पड़ता है तो उस ग्रह को वक्री कहते हैं जब वह ग्रह विशेष वापस आगे की ओर बढ़ता हुआ प्रतीत होता है तो उसे मार्गी कहते हैं। जब कोई ग्रह स्थिर होता प्रतीत होता है तो उसे स्थिर ग्रह कहते हैं।
मार्गी शनि होरा शास्त्र के अनुसार बारह राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा-
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए छठे भाव में शनि मार्गी होगा और यह इनके लिए अनुकूल और लाभदायी होगा।
व्यवसायिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
व्यवसाय में विस्तार होगा।
व्यवसाय में लाभ मार्ग प्रशस्त होगा।
यदि आप नौकरी में हैं तो उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
सुख के साधनों में वृद्घि होगी।
कानूनी मसलों में सफलता हासिल होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनि पंचम भाव में मार्गी होगा। इनके लिए समय अनुकूल रहेगा।
व्यापारिक समस्याओं का निवारण होगा।
राजनैतिक वर्चस्व बढ़ेगा।
रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।
किया गया पूंजी निवेश अनुकूल व लाभदायक फल प्रदान करेगा।
मनोकूल व्यवसायिक परिवर्तन व नौकरी में हैं तो पदोन्नति की प्रबल संभावना।
मिथुन राशि
मिथनु राशि वालों के लिए शनि चतुर्थ भाव में मार्गी होगा।
मिथुन राशि वालों को थोड़ी सी सावधानी बरतनी पड़ेगी।
जहां एक ओर आयात-निर्यात के कार्यों मे लाभ मिलेगा,
मनोनुकूल यात्राएं होंगी,
रुका हुआ धन प्राप्त होगा
दांपत्य जीवन में अनुकूलता आयेगी
वहीं दूसरी ओर 30 अगस्त तक नये कारोबार की शुरुआत अनुकूल फल प्रदान नहीं करेगा
सावधानी बरतें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनि तृतीय भाव में मार्गी होगा।
ये मार्गी शनि कर्क राशि वालों के लिए अनुकूल फल प्रदान करेगा।
पारिवारिक समस्याओं का निवारण होगा।
जमीन-जायदाद के मसले निपटेंगे।
किये गये प्रयास सफल होंगे।
वाहनादि प्राप्ति का योग भी नजर आ रहे हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शनि दूसरे भाव में मार्गी होगा।
ये इनके लिए मध्यम फल प्रदान करेगा।
मान-सम्मान में वृद्घि होगी।
रुके हुए काम बनेंगे।
शत्रु चाह कर भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पायेगा।
रोजगार संबंधी समस्याओं का निवारण होगा।
परन्तु बिना सोचे-समझे पूर्वाग्रह से ग्रसिह होकर निर्णय लेना हानिकारक रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनि लगन भाव में मार्गी होगा।
कन्या राशि वालों के लिए शनि मार्गी अनुकूल फल प्रदान नहीं करेगा।
पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
धन को लेकर अनावश्यक चिंताएं बनी रहेेंगी।
मित्रों से धोखा हो सकता है।
स्वास्थ्य प्रतिकूलता की प्रबल संभावना नजर आ रही है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि द्वादश भाव में मार्गी होगा।
तुला राशि वालों के लिए यह शनि लाभदायक व शुभ फल प्रदान करेगा।
परिश्रम के अनुकूल फल प्राप्त होगे।
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का निवारण होगा।
परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी परन्तु नए पूंंजी निवेश में सावधानी बरतें।
आत्मविश्वास से किये गये कार्य लाभ अवश्य दिलायेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि एकादश भाव में मार्गी होगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय अनुकूलता का संकेत नहीं दे रहा है।
कारोबार में अनावश्यक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
इस समय नौकरी में किया गया परिवर्तन नुकसान देगा।
अपनों से बड़े भाई-बहनों से अनावश्यक परेशानी आएगी।
लाभ मार्ग अवरुद्घ होगा।
जीवन साथी से मनमुटाव की प्रबल संभावना।
अत्याधिक आत्मविश्वास और स्वार्थ की भावना कलह का कारण बनेगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शनि दशम भाव में मार्गी होगा।
धनु राशि वालों के लिए शनि का राशि परिवर्तन अनुकूल व शुभप्रद रहेगा।
पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।
पारिवारिक रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी।
रुके हुए कार्य बनेंगे।
मान-सम्मान बढ़ेगा आर्थिक परेशानियों का निवारण भी होगा।
परन्तु पूंजी निवेश में सावधानी अपेक्षित है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि नवम भाव में मार्गी होगा।
मकर राशि वालों के लिए नवम भाव में मार्गी शनि कठिनाइयों व परेशानियों का निवारण करायेगा।
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। अध्यात्मिक रुझान मानिसिक परेशानियों का निवारण करायेगा।
कारोबार में अनुकूल व्यवसायिक संबंध बनेेंगे।
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का निवारण होगा।
किया गया पूंजी निवेश अवश्य लाभ देगा।
परंतु विवादित सौदों और मसलों से अपने आपको दूर रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनि अष्टïम भाव में मार्गी होगा।
कुंभ राशि वालों के लिए यह शनि सफलता का संकेत दे रहा है।
आत्मविश्वास, साहस और पराक्रम में वृद्घि होगी।
चल और अचल संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा।
कार्यक्षेत्र में किये गये कार्य सफल होंगे।
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का निवारण होगा।
दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।
दांपत्य सुख में वृद्घि होगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शनि सप्तम भाव में मार्गी होगा।
सप्तम भाव में मार्गी शनि मीन राशि वालों के लिए सुखद वातावरण तैयार करेगा।
अनावश्यक कार्य संबंधी परेशानियों का निवारण होगा।
संतान संंबंधी परेशानियों का हल निकलेगा।
सरकार से लाभ प्राप्त होगा। रुके हुए सरकारी कार्य बनेंगे।
ये उपाय करेंगे आप पर धन की वर्षा
मिटाएंगे आपके कष्टï
घर में होगा सुख
मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न
कारोबार में होना लाभ
पीछा छुटेगा शत्रुओं से
संतान को मिलेगी सफलता
मेष राशि
1. शनिवार का व्रत करें।
2. दशरथकृत शनि स्रोत का नियमित पाठ करे।
वृषभ राशि
1. शनिवार को अपने हाथ की नाप का 19 हाथ लंबा काला धागा माला बनाकर पहनें। कष्टïों से छुटकारा मिलेगा।
2. प्रतिदिन स्नानोपरांत शिवलिंग पर लघुमृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए जल और बेल पत्र चढ़ाएं। जल में दूध व गंगा जल जरूर मिलाए।
मिथुन राशि
1. घर में श्रीयंत्र और लक्ष्मी जी की स्थापना कर दोनों समय आरती व भोग लगाएं।
2. सुंदर खुशबू वाले पौधे सार्वजनिक स्थान पर लगाने चाहिए।
3. मंगलकारी शनि मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
1.हर रोज सांयकाल प्रदोष काल में पीपल के पेड़ में तेल का दीपक जलाएं। सात परिक्रमा करें।
2. सात लड्डïू कुत्ते को खिला दें।
सिंह राशि
1.घर में तेल का दीपक जलाकर नियमित सुबह-शाम ú शं शनैश्चराय नम: मंत्र की पांच माला जाप करें।
2. शनिवार का व्रत रखें।
3. हर रोज संध्या काल पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं।
कन्या राशि
1. घर में प्रात:काल व सांयकाल शुद्घ देसी घी का धूप व दीपक जलाएं।
2. और ú शिवाय नम: की पांच माला जाप करें।
तुला राशि
1. दशरथ कृत शनि स्तोत्र का नियमित पांच पाठ करें।
2. ú प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र का प्रतिदिन सुबह-शाम पांच माला जाप करें।
3. सूर्य की ओर पीठ करके पीपल में जल चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
1. प्रत्येक शनिवार को जरूरतमंद व गरीब व्यक्तियों को केला, मीठी खीर, गुड़ एवं देसी चना बांटे।
2. नियमित सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि
1. किसी भी शनिवार को इस उपाय को शुरू करें। 43 दिनों तक रविवार को छोडक़र नियमित सूर्योदय के समय शनिदेव का तेलाभिषेक करें।
2. घर में तेल का दीपक जलाकर शनैश्च स्तोत्र का पाठ करें।
मकर राशि
1. हर रोज घर में चौमुखा दीपक जलाकर शनि पत्नी नाम स्तुति का तीन माला जाप करें।
2. दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करें।
3. गाय को श्रद्घानुसार 43 दिन बूंदी के लड्डïू खिलाएं।
कुंभ राशि
1. शनिवार के दिन चोकर युक्त आटे की 2 रोटियां लेकर एक पर तेल और दूसरी पर घी चुपढ़ दें। तेल वाली रोटी पर गुड़ रखकर और घी वाली रोटी पर चने की दाल रखकर गाय को खिला दें।
मीन राशि
1. मछलियों को उड़द के आटे की छोटी-छोटी गोली बनाकर खिलायें।
2. हर रोज नित्यक्रम से निवृत होकर सूर्योदय के समय 108 बार सूर्यपुत्र दीर्घदेही विशालाक्ष: शिवप्रिय:।
मन्दचार: प्रसन्नात्मा: पीडां हरतु मे शनि:॥

आपका नाम अक्षरों से देखें अपना राशिफल 2023 शुरू होने से पहले यह पूरी विडियो देखनी चाहिए

  आपका नाम अक्षरों से देखें अपना राशिफल 2023 शुरू होने से पहले यह पूरी विडियो देखनी चाहिए आपका नाम इन चू , चे , चो ,  ला , ली , लू , ले , लो...