Sunday 21 March 2010

प्यारा लागे तेरा दरबार मां भवानी

बेटा जो बुलाए मां को आना चाहिए। कुछ इसी तर्ज पर असोला फतेहपुर बेरी स्थित पावन श्री सिद्ध शक्तिपीठ शनिधाम में चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में दस विद्या और नौ देवियों का आह्वïान किया जा रहा है। इस पावन पर्व पर १६ से २४ मार्च तक मां के नौ रूपों की अद्ïभुत छटा मंदिर परिसर में बिखर रही है। श्रीश्री १००८ महामंडलेश्वर परमहंस दाती जी महाराज के सान्निध्य में इस पावन पर्र्व के दौैरान चलने वाले मंत्र जाप से श्रद्धालु मां का असीम आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। हर बार की भांति इस वर्र्ष भी हजारों दंपति मंत्र जाप और अनुष्ठïान से जगजननी मां दुर्गा को खुश कर रहे हैं।
श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में मंत्रोच्चार और पूजन के लिए मां का बड़ा दरबार लगाया गया है अखंड ज्योति व अनवरत मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण शक्तिमय दिख रहा है। वैसे तो यहां पर प्रतिवर्ष नवरात्र मंत्रोच्चार जाप का आयोजन किया जाता है लेकिन इस बार विशेष रूप से अनुष्ठïान किया गया है, जो नौ दिन तक चलेगा और अंतिम दिन वृहद यज्ञ के साथ समापन होगा। मंदिर में नौ रूपों में शक्तियों व दस विद्या देवियों की वृहद प्रतिमा के साथ ही दुल्हन की भांति पूरे दरबार को सजाया गया है। हमारे हिंदू धर्म में अनेक देवताओं व देवियों की पूजन व आराधना के लिए हमेशा ही जगह-जगह पर अनुष्ठïान व यज्ञ होते रहते हैं। लेकिन शनिधाम में आयोजित नवरात्र जाप अनुष्ठïान अपने आप में अनूठा है जिसमें पति-पत्नी समान रूप से एक साथ मां की आराधना करते हैं। नौ दुर्गा व दस विद्याओं के पूजन के इन नौ शक्तिदिनों के आयोजन की तैयारी महीनों पूर्व से शुरू हो जाती है।
इस विशेष मंत्रजाप में सम्मिलित होने के लिए महीनों से लोग संपर्क में रहते हैं। सब प्रवेश फार्म भरते हैं, उनकी छटनी की जाती है तथा उनके नामों पर अंतिम संस्तुति श्रीश्री १००८ महामंडलेश्वर परमहंस दाती जी महाराज की होती है। इसके बाद ही इस आयोजन में सम्मिलित होने का शुभ अवसर मिलता है।

आपका नाम अक्षरों से देखें अपना राशिफल 2023 शुरू होने से पहले यह पूरी विडियो देखनी चाहिए

  आपका नाम अक्षरों से देखें अपना राशिफल 2023 शुरू होने से पहले यह पूरी विडियो देखनी चाहिए आपका नाम इन चू , चे , चो ,  ला , ली , लू , ले , लो...