Sunday 14 February 2010

शनि अमावस्या 13 फरवरी 2010


13 फरवरी को शनि अमावस्या है। इस समय शनि कन्या राशि में है। सूर्य, बृहस्पति और शुक्र कुंभ राशि में, राहूं धनु राशि में, केतु मिथुन राशि में, चंद्रमा और बुध मकर राशि में, मंगल कर्क राशि में, शनि, सूर्य, बृहस्पति और शुक्र का षडाष्टक योग। राहू और मंगल का षडाष्टक योग, चंद्रमा बुध और केतु का षडाष्टक योग। शनि अमावस्या के पावन पर्व पर आकाशीय ग्रह कोंशिल के ग्रह नक्षत्रों का आपस में षडाष्टक योग अधिक बन रहा है सभी ग्रह आपस में षडाष्टक योग स्थापित कर रहे हैं और यह योग अनुकूलता का संकेत नहीं दे रहा है। जिस तरह के ग्रह योगायोग है। प्राकृतिक घटनाएं व दुर्घटनाएं देखने को मिलेगी। वायु वेग का प्रबल प्रभाव रहेगा। हवाई दुर्घटनाएं, रेल दुर्घटनाएं एवं आतंकवाद की घटनाएं परेशानी का कारण बन सकती है। विश्व समाज आतंकवाद को लेकर कुछ भी कदम उठा सकता है। अमेरिका और मित्र देशों में कड़वाहट की भी संभावना नजर आ रही हैं। भारत का वृषभ लग् है और जिस तरह के योगायोग भारत की जन्म कुंडली में इस समय बन रहे हैं। भारत को विशेष रूप से अपनी विदेश नीति पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। पड़ोसी देशो पर विश्वास करना हानिकारक हो सकता है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रथम पंक्ति को हमेशा सावधान रहेना पड़ेगा 30 मई तक। 14 अप्रैल से लेकर 30 मई तक हल्की सी चूक हादसे का कारण बन सकती है। यह समय राजनीतिक का उठा-पटक का रहेगा। निगाहें और निशाना दोनों ही मजबूत करना पड़ेगा। आपसी फूट नुकसान का कारण बन सकती है। व्यर्थ की ब्यान बाजी से बाज आना होगा। 14 अप्रैल से लेकर 30 मई तक मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इस पर भी ध्यान देना होगा। इन सारी प्रतिकूल परिस्थितियों एवं उठा-पटक के बावजूद भी भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मंहगाई में कमी आएगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से विश्व में भारत का व्यवसासिक दृष्टिकोण सराहा जायगा। शेयर मार्किट भी कुछ संभलता हुआ नजर आएगा। जनता को राहत मिलेगी। परंतु राजनीतिक उठा-पटक के कारण माहौल में गर्मी जरूर रहेगी। जिस तरह के ग्रह योगायोग है सभी राजनीतिक दलों को इस समय राष्ट्र हित में सोचने की जरूरत रहेगी। अन्यथा जबरदस्त राजनीतिक उठा-पटक की संभावना नजर आ रही है।



क्या प्रभाव रहेगा शनि अमावस्या का द्वादश राशियों पर और उनके उपाय

मेष राशि:-

मेष राशि वालों के लिए शनि अमावस्या के पावन पर्व पर ग्रह नक्षत्र अनुकूल योगायोग के संकेत दे रहे हैं।
रोजगार संबंधी समस्याओं का निवारण होगा।
नए रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।
देश-विदेश से नए कारोबारी संबंध बनेंगे।
शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल सफलता प्राप्त होगी।
उत्तम कार्य सफलता का योग।
सावधानी

मेष राशि वालों को विशेष रूप से अनावश्यक खर्चों पर काबू रखना चाहिए।
उपाय

अमावस्या को विशेष रूप से पितृ पूजन करने से कारोबारी समस्याओं का निवारण होगा।
इस दिन देवाधिदेव शनिदेव का तेलाभिषेक करें।
पितरों की तृप्ति हेतु गौ ग्रास निकालें।
वृषभ राशि:-

वृषभ राशि वालों के लिए शनि अमावस्या के पावन पर्व पर ग्रह नक्षत्र लाभ व सफलता का संकेत दे रहे हैं।
कारोबार के दृष्टिकोण से समय अनुकूल व सुकून भरा रहेगा।
सकारात्मक सोच के साथ कार्य क्षमता में वृद्धि होगी।
कोर्ट-कचहरी के मसले हल होंगे।
सरकारी अधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार।
सावधानी

अत्याधिक विलासिता दुख का कारण बन सकती है।
उपाय -

शनि अमावस्या का व्रत करें। और एक समय भोजन करे भोजन में नमक का सेवन नहीं करें साथ ही उड़द व तिल की वस्तुओं से व्रत खोलें।
शनि पत्निनाम स्तुति का जाप करना कल्याणकारी होगा।
मिथुन राशि:-

मिथुन राशि वालों के लिए शनि अमावस्या के पावन पर्व पर ग्रह नक्षत्र खुशहाली का संकेत दे रहे हैं।
साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
सामाजिक मान-सम्मान और सुयश बढ़ेगा।
रोजगार संबंधी समस्याओं के निवारण के साथ लाभ प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे।
मित्रों का सहयोग मनोनुकूल रहेगा।
सावधानी

पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति सावधान रहना होगा।
उपाय

हर शनिवार को देवाधिदेव शनिदेव का तेलाभिषेक नियमित करें।
हर शनिवार को जरूरतमंद व गरीब व्यक्ति को उड़द व तिल का दान देना शुभ व फलदायी रहेगा।
कर्क राशि:-

कर्क राशि वालों के लिए शनि अमावस्या के पावन पर्व पर ग्रह नक्षत्र सावधानी व सतर्कता का संकेत दे रहे हैं।
कारोबार में साझेदारी से बचना ठीक रहेगा।
इस दौरान लोगों की मध्यस्थता करना दुखदायी रहेगा।
भूमि, भवन व वाहन में पूंजी निवेश करना हानिकारक रहेगा।
समस्याओं के बावजूद भी अकस्मात धन लाभ व रुके हुए कार्य जरूर बनेंगे।
सावधानी

सरकारी नियमों की अनदेखी न करें।
उपाय

शनि अमावस्या के दिन अपने वजन के बराबर के चावल कुष्ठ रोगियों को दान दें।
हर रोज नियमित पाशुपत स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा।


सिंह राशि:-

सिंह राशि वालों के लिए शनि अमावस्या के पावन पर्व पर ग्रह नक्षत्र मनोनुकूल सफलताएं एवं उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति का संकेत दे रहे हैं।
व्यवसाय के विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे।
राजनीतिक वर्चस्व बढ़ेगा।
नए और पुराने मित्रों का मिलन का लाभ प्राप्त होगा।
रोजगार संबंधी समस्यओं का निवारण होगा।
नए रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।
सावधानी

नैतिकता के दामन के साथ खिलवाड़ करना महंगा पड़ेगा।
उपाय

शनि अमावस्या के दिन अपने वजन के बराबर गेहूं गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को दान दें।
गोशाला में सरसों की खली का दान देना भी अनुकूल रहेगा।
शनि के कल्याणकारी मंत्र सूर्यपुत्रो दीर्घ देहि विशालाक्षा: शिवप्रिय:। मंदाचार: प्रसन्नात्मा पीड़ा हरतु मे शनि:॥ का जाप करें।
कन्या राशि:-

कन्या राशि वालों के लिए शनि अमावस्या के पावन पर्व पर ग्रह नक्षत्र शुभफल प्राप्ति का संकेत दे रहे हैं।
व्यवसाय में इच्छित सफलता का प्रबल योग।
सरकारी समस्याओं का निवारण होगा।
लाभ प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे।
पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी।
सावधानी

लिखित कागजी कारवाही में पेनी दृष्टि रखना अति आवश्यक होगा।
उपाय

1. शनि अमावस्या के दिन गाय को हरा चारा खिलाना लाभकारी रहेगा।
2. भगवान शिव के शिवलिंग पर नम: शिवाय का जाप करते हुए बेल पत्र व दूब अर्पित करें।
तुला राशि:-

तुला राशि वालों के लिए शनि अमावस्या के पावन पर्व पर ग्रह नक्षत्र मन की मुरादे पूरी होने का संकेत दे रहे हैं।
अनावश्यक समस्याओं का दौर समाप्त होगा।
व्यवसायिक लेन-देन के मसले निपटेंगे।
आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी।
किए गए प्रयास सफल होंगे।
नौकरी में पदोन्नति और अनुकून स्थानांतरण का योग।
सावधानी

अनावश्यक वाद-विवादों से अपने आप को दूर रखें।
उपाय

शनि अमावस्या के दिन वजन के बराबर दूध की खीर बनाकर गरीब और जरूरतमंद कन्याओं को अपने हाथ से खिलाएं।
सफेद वस्त्रों का दान दें।
मंगलकारी शनि मंत्र का जाप करना अति सुखदायक रहेगा।
वृश्चिक राशि:-

वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि अमावस्या के पावन पर्व पर ग्रह नक्षत्र सहज व संतुलन जीवन जीने का संकेत दे रहे हैं।
संतान के प्रति लापरवाही न बरतें।
क्रोध पर काबू रखना बहुत जरूरी होगा।
अनावश्यक वाद-विवाद व कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें।
जमीन जायदाद या चल-अचल संपत्ति में पूंजी निवेश करते समय बुजुर्गों की सलाह को अनदेखा न करें।
सावधानी

व्यर्थ के भय, भ्रम और भ्रांति को अपने जीवन में स्थान नहीं दें।
उपाय

शनि अमावस्या के दिन श्रीशनिदेव का तेलाभिषेक करें।
पूजन व तेलाभिषेक के उपरांत पितरों के नाम से पिण्ड दान व दान करना कल्याणकारी रहेगा।
संपूर्ण सफलता के लिए शनि मृत्युंजय स्तोत्र एवं शनि कवच का पाठ करना शुभ रहेगा।

धनु राशि:-

धनु राशि वालों के लिए शनि अमावस्या के पावन पर्व पर ग्रह नक्षत्र राहत का संकेत दे रहे हैं।
पिछली समस्याओं का निवारण होगा।
परिवार में सुख और सौर्हाद्र से भरा रहेगा।
रूके हुए और बिगड़े हुए काम बनेंगे।
व्यवसाय को लेकर कुछ राहत महसूस करेंगे। परंतु यदि आप नौकरी में है तो किसी भी तरह का परिर्वतन आपके लिए शुभ नहीं रहेगा।
सावधानी

अत्याधिक आत्मविश्वास नुकसान का कारण बन सकता है।
उपाय

शनि अमावस्या के दिन गोशाला में वजन के बराबर जौ का दान देना अनुकूल रहेगा।
चने की दाल, पीले वस्त्र जरूरतमंद व गरीब व्यक्तियों मे बांटना शुभ रहेगा।
मकर राशि:-

मकर राशि वालों के लिए शनि अमावस्या के पावन पर्व पर ग्रह नक्षत्र अनुकूल व उत्तम फलों की प्राप्ति का संकेत दे रहे हैं।
व्यवसाय में स्थिरता बनेगी।
नए व्यवसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा।
कारोबारी रुकावटें दूर होंगी।
महत्वपूर्ण एवं रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।
सावधानी

जमीन जायदाद में पूंजी निवेश करते समय दस्तावेजों की जानकारी अवश्य कर लें।
उपाय

शनि अमावस्या के दिन श्रद्धानुसार वजन के बराबर देसी चना गोशाला में दान दें कष्ट मिटेंगे।
शनि अमावस्या का व्रत करें।
दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करना अति लाभकारी रहेगा।
कुंभ राशि:-

कुंभ राशि वालों के लिए शनि अमावस्या के पावन पर्व पर ग्रह नक्षत्र अनुकूल योगायोग के संकेत दे रहे हैं कि मनोअभिलाषित सफलताओं की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि वालों के लिए समय अनुकूल।
रुका हुआ धन प्राप्ति का योग नजर आ रहा है।
नौकरी में मनोनुकूल वातावरण तैयार होगा।
समाज में मान प्रतिष्ठा व यश की प्राप्ति होगी।
सावधानी

संतान पक्ष को लेकर लापरवाही न बरतें।
उपाय

शनि अमावस्या के दिन साबुत उड़द की दाल गरीब व सफाई कर्मचारी को दान में दें।
इस दिन पीपल के वृक्ष लगाना अति लाभकारी होगा।
अति कल्याणकारी ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करना अति शुभ रहेगा।
मीन राशि:-

मीन राशि वालों के लिए शनि अमावस्या के पावन पर्व पर ग्रह नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि यह समय सावधानी का हैं।
पूंजी निवेश नहीं करें हानि हो सकती है।
सामाजिक मान-प्रतिष्ठा व यश में कमी आ सकती हैं।
संतान पक्ष को लेकर विशेष सावधान रहने की जरूरत है।
यदि आप नौकरी में है तो सावधानी से कार्य करना होगा।
सावधानी

दोहरे पन से बचना अति आवश्यक होगा।
उपाय

भगवान श्री शनिदेव का तेलाभिषेक करें।
शनि मंदिर में सफाई में काम आने वाली वस्तुओं का दान करें।
अनाथ और निराश्रित लोगों को वस्त्र और अन्न का दान दें।
ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: इस मंत्र का जाप करना अति कल्याणकारी रहेगा।

आपका नाम अक्षरों से देखें अपना राशिफल 2023 शुरू होने से पहले यह पूरी विडियो देखनी चाहिए

  आपका नाम अक्षरों से देखें अपना राशिफल 2023 शुरू होने से पहले यह पूरी विडियो देखनी चाहिए आपका नाम इन चू , चे , चो ,  ला , ली , लू , ले , लो...