Friday 25 February 2011

सूर्य मंगल, बुध और शनि में षडाष्टïक संबंध shani maharaj

Shree Shani Dev Maharaj Puja At Shree Shanidham Shree Daati Maharaj
 सूर्य, मंगल, बुध शनि की राशि कुंभ में और शनि कन्या राशि में भ्रमण कर रहे हैं।
 इस समय राहू और शुक्र धनु राशि में बृहस्पति मीन राशि में और केतु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं।
 मैदिनी ज्योतिष के अनुसार ये चार ग्रहों के षडाष्टïक का जमावड़ा अनुकूलता का संकेत नहीं दे रहा है
 सत्ता पक्ष को अनेको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
 सत्ता में शामिल राजनीतिक मित्रों से भी उठापटक बढ़ेगी।
 संपूर्ण राजीनतिक दलों को अपने ही लोगों का विरोध झेलना पड़ेगा।
 ये समय प्राकृतिक प्रकोप का भी संकेत दे रहा है।
 आगजनी, रेल व हवाई दुर्घटनाओं के साथ-साथ सीमाओं पर गहमागहमी का संकेत भी मिल रहा है।
 मंहगाई को लेकर भी विशेष राहत की उम्मीद नहीं की जा सकती।
 खाद्य सामग्रियों की कीमतों में वृद्घि होगी।
 राजनीतिक उठापटक राष्टï्र के लिए परेशानी का कारण बनेगा।
 राजनेताओं में वाक्ï युद्घ बढ़ेगा जिसका प्रभाव संसद के कामकाज में अवश्य नजर आयेगा।
 ये समय मार्किट के दृष्टिïकोण से भी उठापटक से भरा रहेगा। शेयर मार्किट की विहंगम गति समझना व्यापारियों के वश में नहीं रहेगा।
 प्रोपर्टी, जमीन जायदाद, कन्शट्रक्शन, तकनीकि क्षेत्र के लोग विशेष सावधानी बरतें।
 जिस तरह के ग्रह योगायोग हैं ये 20 दिन सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी की आवश्यकता महसूस होगी।


होरा शास्त्र के अनुसार इस चतुग्र्रही षडाष्टïक योग का प्रभाव


मेष राशि -
 मेष राशि वालों के लिए यह योग छठे और ग्यारहवें भाव में हो रहा है।
 मेष राशि वालों के लिए यह समय हर दृष्टिï से अनुकूल व लाभदायक रहेगा।
 मनोनुकूल कार्य बनेंगे।
 शारीरिक व मानसिक परेशानियों का निवारण होगा।
 आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा सुदृढ़ होगी।
 कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है।
 यदि आप नौकरी में हैं तो आपके उत्साह और साहस में वृद्घि होगी।
 व्यवसाय एवं नौकरी वालों के लिए यह समय अच्छे समाचारों का नजर आ रहा है।
वृष राशि -
 वृष राशि वालों के लिए यह योग पांचवें और दशम भाव में हो रहा है।
 यह समय वृषभ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।
 किये गये प्रयासों से मनोनुकूल फल की प्राप्ति होगी।
 पारिवारिक वातावरण मनोनुकूल रहेगा।
 प्रयासों से लेन-देन के मसले भी निपटेंगे।
 नितिगत लिए गये निर्णय लाभ देंगे परन्तु अनावश्यक खर्चों से परेशानी आयेगी।
 स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा।
मिथुन राशि -
 मिथुन राशि वालों के लिए यह योग चतुर्थ और नवम भाव में हो रहा है।
 ये समय मिथुन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव से परिपूर्ण रहेगा।
 आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
 स्वयं पर अधिक खर्च न हो इस बात पर ध्यान देना होगा।
 नया कारोबार शुरु करने व पूंजी निवेश के लिए यह समय अनुकूल नजर नहीं आ रहा है।
 परेशानियों के बावजूद भी सगे संबंधियों व अपनों का सहयोग प्राप्त होगा।
 फिर भी शत्रु पक्ष से सावधान रहें।
 पारिवारिक वातावरण में कलह नहीं हो इस बात का ध्यान रखें।
कर्क राशि -
 कर्क राशि वालों के लिए यह योग तृतीय और अष्टïम भाव में हो रहा है।
 कर्क राशि वालों के लिए यह समय कारोबार की दृष्टिï से ठीक रहेगा।
 कारोबारी समस्याओं का निवारण होगा।
 अकस्मात धन लाभ के स्रोत बढ़ेंगे।
 व्यापारी वर्ग को नये क्षेत्र में पंूजी निवेश करने का अवसर प्राप्त होगा।
 पिछली समस्याओं से पीछा छूटेगा।
 शिक्षा के क्षेत्र में समय अनुकूल रहेगा परन्तु यदि आप नौकरी में हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें।
सिंह राशि -
 सिंह राशि वालों के लिए यह योग द्वितीय और सप्तम भाव में हो रहा है।
 सिंह राशि वालों के लिए यह समय मिला जुला रहेगा।
 लाभ प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता महसूस होगी।
 संयम और समझदारी से काम करेंगे तो अनावश्यक समस्याओं का निवारण अवश्य होगा।
 इस समय अकारण क्रोध और लोगों की मध्यस्थता करना नुकसान देगा।
 पारिवारिक सदस्यों से वाद-विवाद बढ़ेगा।
 उधार लेन-देन के मामलों में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
 व्यापारि वर्ग को इस समय पूंजी निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी।
 साझेदारी के कार्यों में सावधानी बरतें।
 जीवनसाथी की उपेक्षा न करें।
कन्या राशि -
 कन्या राशि वालों के लिए यह योग लग्न और षष्ट भाव में हो रहा है।
 कन्या राशि वालों के लिए यह समय मनोनुकूल रहेगा।
 इस समय सामाजिक सुयश और लाभ की प्राप्ति होगी।
 मान-सम्मान और यश की वृद्घि होगी।
 सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
 सुख सौभाग्य और ऐश्वर्य का लाभ प्राप्त होगा।
 संतान संबंधी समस्याओं का निवारण होगा।
 धन कोश में वृद्घि होगी।
तुला राशि -
 तुला राशि वालों के लिए यह योग बारहवें और पंचम भाव में हो रहा है।
 यह समय इनके लिए अनुकूल नजर नहीं आ रहा है।
 व्यवसाय में अनावश्यक समस्याओं का सामना करन पड़ेगा।
 कोर्ट-कचेहरी के मामले उलझेंगे।
 परिवार के मांगलिक कार्यों में रुकावट आयेगी।
 पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
 भूमि, भवन, वाहन खरीदने व बेचने में विशेष सावधानी बरतनी होगी।
 यात्राओं में अनावश्यक समस्याओं का सामना करन पड़ेगा।
 अनावश्यक खर्चों से मन व्यथित रहेगा।
वृश्चिक राशि -
 वृश्चिक राशि वालों के लिए यह योग ग्यारहवें और चतुर्थ भाव में हो रहा है।
 वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
 कारोबारी सबंधों में सुधार होगा।
 कारोबार में एक से अधिक लाभ के साधन उपलब्ध होंगे।
 मित्रों के सहयोग से धन लाभ होगा।
 परन्तु मन की अस्थिरता व चंचलता नुकसानदेह रहेगी।
 विरोधी ताक में हैं नुकसान पहुंचानें में।
 अनावश्यक पारिवारिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
धनु राशि -
 धनु राशि वालों के लिए यह योग दशम और तृतीय भाव में हो रहा है।
 धनु राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल व लाभदायक रहेगा।
 रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
 कारोबार में आ रही समस्याओं का निवारण होगा।
 सरकारी समस्याओं से राहत मिलेगी।
 अनुकूल देश-विदेश की यात्राओं का योग।
 साझेदारी के कार्यों में लाभ।
 पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होगा।
मकर राशि -
 मकर राशि वालों के लिए यह योग नवम और द्वितीय भाव में हो रहा है।
 मकर राशि वालों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा।
 जहां एक ओर व्यवसाय में मनोनुकूल सफलता मिलेगी।
 रुके हुए कार्य बनेंगे। कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
 स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
 वहीं परिजनों को लेकर अनावश्यक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
 पैतृक संपत्ति के मामले उलझेंगे।
 अनावश्यक खर्च बढ़ेगा।
कुंभ राशि -
 कुंभ राशि वालों के लिए यह योग नवम और लगन भाव में हो रहा है।
 कुंभ राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है।
 आपकी कार्यशैली आपके लिए नुकसान का कारण बनेंगी।
 अत्याधिक आत्मविश्वास से समस्याएं उत्पन्न होंगी।
 सरकार से नुकसान की प्रबल संभावना होगी।
 इन समस्याओं के बावजूद भी गुजारे लायक धन की प्राप्ति अवश्य होगी।
मीन राशि -
 मीन राशि वालों के लिए यह योग अष्टïम और द्वादश भाव में हो रहा है।
 मीन राशि वालों के लिए यह समय हर दृष्टिïकोण से शुभ व मंगलमय रहेगा।
 व्यवसायिक संबंध सुधरेंगे।
 कारोबार के एक से अधिक साधन उपलब्ध होंगे।
 संपूर्ण कारोबारी विघ्रों को निवारण होगा।
 थोड़े से प्रयत्नों से कार्य सफलता का योग।
 व्यवसाय में अनुकूल साझेदारी को योग व अनुकूल साझेदारी।
द्वादश राशियों के उपाय

ये उपाय बदल देंगे आपके जीवन की दशा और दृष्टिï दोनों ही

मेष राशि:-

1. हर रोज नियमित घी का दीपक जलाकर सुंदर कांड का पाठ करें।

2. श्रद्घानुसार साबुत मसूर जरूरतमंद और गरीब व्यक्ति को दान में दें।

वृषभ राशि:-

1. अपने घर में चौमुखा घी का दीपक जलाकर पांच पाठ शिव महिमन स्तोत्र का पाठ करें या सुनें।

2. अपने वजन के बराबर ज्वार गौशाला में दान दें।

मिथुन राशि:-

1. अपने घर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाकर नारायण कवच का पांच पाठ स्वयं करें या सदाचारी ब्राह्मïण से सुनें।

2. गरीब कन्याओं को हरे वस्त्र व हरी चीजों का दान देना कल्याणकारी होगा।

कर्क राशि:-

1. हर रोज सुबह और शाम को भगवान शिव की आराधना करें। और पांच माला लघु मृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

2. अपने वजन के बराबर दूध की खीर बनाकर हर सोमवार को गरीब कन्याओं को खिलाएं।

सिंह राशि:-

1. हर रोज सुबह और शाम घी का दीपक जलाकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

2. गरीब और जरूरतमंद बच्चों को वस्त्रों का दान करें।

कन्या राशि:-

1. इस पूरे महीने घर में घी का दीपक जलाकर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

2. गौशाला या किन्नर को साबुत हरे मूंग दान करना अच्छा रहेगा।

तुला राशि:-
1. घर में चौमुखा घी का दीपक जलाकर सुबह-शाम ऊं नमो भगवते वासुदेवाय: नम: की पांच माला जाप करें।

2. कुष्ठï रोगियों को श्रद्घानुसार चावल का दान दें।

वृश्चिक राशि:-

1. घर में चौमुखा चमेली के तेल का दीपक जलाकर श्रद्घानुसार इस मंत्र ऊँ हं पवननंदनाय स्वाहा मंत्र का जाप करें साथ ही एक पाठ संकटमोचन हनुमानष्टïक का जरूर करें।

2. हर मंगलवार को बूंदी के श्रद्घानुसार लड्डïू गरीब कन्याओं में बांटे एवं लाल वस्त्रों का दान दें।

धनु राशि:-

1. घर में चौमुखा घी का दीपक जलाकर सुबह-शाम विष्णु सहस्रनाम का पांच पाठ करें।

2. गाय को हल्दी में रंगे हुए पीले आलू खिलाना लाभकारी रहेगा।

मकर राशि:-

1. घर में सुबह-शाम सरसों के तेल का दीपक जलाकर दशरथकृत शनि स्तोत्र का सात बार पाठ करें।

2. मिट्टïी के बरतन में मशरुम भरकर चुपचाप मंदिर में रखकर आ जाए।

कुंभ राशि:-

1. हर रोज घर में सरसों के तेल का दीपक जलाकर सुबह-शाम शनि मृत्युंजय स्तोत्र एवं शनि कवच का एक-एक पाठ करें।

2. श्रद्घानुसार साबुत उड़द कुष्ठï रोगी या गौशाला में दान दें।

मीन राशि:-

1. घर में चौमुखा घी का दीपक जलाकर पुरुषुक्त या श्रीसूक्त का पाठ करें या सदाचारी ब्राह्मïण से सुनें।

2. चने की दाल या बेसन के लड्डू श्रद्घानुसार गाय को खिलाएं।


आपका नाम अक्षरों से देखें अपना राशिफल 2023 शुरू होने से पहले यह पूरी विडियो देखनी चाहिए

  आपका नाम अक्षरों से देखें अपना राशिफल 2023 शुरू होने से पहले यह पूरी विडियो देखनी चाहिए आपका नाम इन चू , चे , चो ,  ला , ली , लू , ले , लो...